फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, सदमे में परिवार

Mon, 06 Feb 2023 02:16 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, सदमे में परिवार
विज्ञापन

- सड़क पर करते होंडा सिटी कार ने मारी टक्कर, अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत
- लोगों ने आरोपी कार चालक को पकड़ पुलिस हवाले किया
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। पटियाला रोड पर स्थित गांव खिजरगढ़ क्नोड़ के नजदीक एक दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौत के बाद परिवार सदमे में हैं। मृतक की पहचान पिता देस राज 40 और पुत्र 7 वर्षीय आवेश के रूप में हुई है। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार लंगर छकने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पर करते समय एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने दोनों को टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे आ रही पत्नी ने राहगीरों की मदद से उन्हें जीएमसीएच सेक्टर 32, चंडीगढ़ में दाखिल करवाया। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ 279 और 304ए के तहत केस दर्ज किया है। मृतक देस राज की पत्नी तेजवती ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ खिजरगढ़ गांव में हरपाल सिंह की मोटर पर मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। वह अपने पति और 7 वर्षीय बेटे के साथ पटियाला रोड पर लंगर छकने गए थे। उनके पति ने बेटे को गोद में उठाया हुआ था और जैसे ही वह सड़क पार करने लगे तो बनूड़ की तरफ से साइड से आ रही तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। इस कारण वह दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। उन्हें देख लोग इकट्ठे हो गए और होंडा सिटी कार को रोक लिया। इसके बाद राहगीरों की मदद से उनके पति और बेटे को एंबुलेंस में चंडीगढ़ भेजा गया। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी कार चालक युवराज सिंह निवासी ढाकी गांव जिला पठानकोट के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें