फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से घबराने के बजाय समय पर करवाएं इलाज : डॉ. गुलिया

Mon, 06 Feb 2023 02:20 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंसर से घबराने के बजाय समय पर करवाएं इलाज : डॉ. गुलियाहोमी भाभा कैंसर अस्पताल संगरूर में विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य पर किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली/संगरूर। होमी भाभा कैंसर अस्पताल संगरूर में विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि प्रोफेसर सी. कुलंथियम्मल ने शिरकत की। यहां पर विशेष रूप से होमी भाभा कैंसर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. आशीष गुलिया, संगरूर की सिविल सर्जन डॉ. परमिंदर कौर भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि कैंसर से घबराने के बजाय इसका समय पर इलाज करवाना चाहिए। इस दौरान भाई गुरदास इंस्टीट्यूट से आए नर्सिंग के विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हें पैरा-मेडिकल स्टाफ ने कैंसर से बचाव और इसकी पहचान करने के तरीके बताए। इस अवसर पर डॉ. जसजीत सिंह, डॉ. डिंपल कालरा, डॉ. विक्रमजीत सिंह, डॉ. वंदिता पाहवा, डॉ. सोनिया, डॉ. गुरविंदर कौर और पैरामेडिकल स्टाफ के अलावा भाई गुरुदास संस्थान के प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें