फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पावरकॉम के घायल कर्मचारी को आर्थिक सहायता देने की मांग

Thu, 02 Feb 2023 09:42 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पावरकॉम के घायल कर्मचारी को आर्थिक सहायता देने की मांग
विज्ञापन

खरड़। पावरकाॅम एंड ट्रांस्को ठेका कर्मचारी यूनियन पंजाब के राज्य प्रधान बलिहार सिंह, सर्कल रोपड़ के सचिव अजय कुमार, सीनियर उप प्रधान जंग सिंह तथा केसर सिंह ने पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान से आर्थिक सहायता देने की मांग की है। अनमोल गगन मामन को लिखे पत्र में कहा गया है कि बडाली फीडर पर काम करते समय बिजली का करंट लगने से खंभे से गिर कर गंभीर रूप से घायल हुए पावरकाम के सीएचबी ठेका कर्मचारी संजीव कुमार के मुफ्त इलाज के लिए उचित प्रबंध किया जाए। साथ उसके परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। इन नेताओं ने कहा कि पंजाब में पावरकाॅम कर्मचारियों के साथ करंट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रभावित कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक सहायता देनी चाहिए। अगर घायल कर्मचारी के लिए मुफ्त इलाज और उसके परिवार को आर्थिक सहायता न दी गई तो यूनियन द्वारा संघर्ष किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें