फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पिटबुल ने बछड़े को बुरी तरह नोचा

Thu, 02 Feb 2023 09:42 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव में पिटबुल ने बछड़े को बुरी तरह नोचा, लोगों में दहशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नयागांव। एक पालतू पिटबुल कुत्ते ने गाय के बछड़े पर हमला करके उसको बुरी तरह से नोच लिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहां पर मौजूद भीड़ ने बड़ी मशक्कत से बछड़े को छुड़ाया। गुस्साए लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि पिटबुल जैसे खतरनाक कुत्ता रखने वाले मालिकों पर कार्रवाई की जाए। ऐसे खतरनाक जानवर रखने के लिए अनुमति का प्रावधान होना चाहिए, क्योंकि कई जगह पर ऐसे जानवर रखने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है।
यह मामला 31 जनवरी की शाम को उस समय का है जब संरक्षित गाय का छोटा बछड़ा सिंघा देवी कॉलोनी में पटियाला की राव नदी के किनारे घूम रहा था। तभी वहां पास ही में एक लक्कड़ के आरे की और से एक पिटबुल कुत्ते ने आकर बछड़े पर हमला कर दिया और उसकी गर्दन को अपने जबड़ों में लेकर बुरी तरह नोचना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उन्होंने बड़ी मशक्कत से कुत्ते के चंगुल से बछड़े को छुड़ाया। यह दर्दनाक घटना देखकर वहां खड़े लोगों में दहशत का माहौल पैदा है। लोगों का कहना है कि कुत्ते के मालिक पर बनती कार्रवाई की जानी चाहिए। नगर काउंसिल के अधिकारियों को भी ऐसे जानवरों पर नजर रखनी चाहिए।
विज्ञापन


कोट
अभी इस बारे में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। न ही ऐसी घटना मेरे ध्यान में आई है। अगर ऐसी कोई घटना हुई है तो कानून के मुताबिक कुत्ते के मालिक पर बनती कार्रवाई की जाएगी। -कुलवंत सिंह, थाना प्रभारी नयागांव
विज्ञापन


कोट
नगर काउंसिल नयागांव के तहत आने वाले इलाकों में कुत्तों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। इसके बाद जो भी लोगों ने प्रतिबंधित किस्म के कुत्ते रखे होंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -अशोक कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर काउंसिल नयागांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें