फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पास्टर बजिंदर सिंह के घर और ठिकानों पर आईटी की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में पास्टर बजिंदर सिंह के घर और ठिकानों पर सुबह आईटी के अधिकारियों ने एक साथ दबिश दी। इस दौरान अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक जांच जारी थी। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह आयकर विभाग की दो टीमों ने जिले में पास्टर बजिंदर सिंह द्वारा चलाए जा रहे चर्चों और उसके घर पर दबिश दी। इन सभी ठिकानों पर केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं। किसी को भी अंदर-बाहर नहीं आने-जाने दिया जा रहा है। वहीं, मौके पर खड़े जवान कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


पादरी बजिंदर का विवादों से है पुराना नाता
पादरी बजिंदर पर एक महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। इस मामले में उसे दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के खिलाफ एक महिला को विदेश ले जाने के नाम पर दुष्कर्म करने और नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने के आरोप थे।

जालंधर, कपूरथला और अमृतसर में विभाग ने दी है दबिश
जालंधर के ताजपुर स्थित पास्टर बजिंदर सिंह और पास्टर हरप्रीत देयोल के जिला कपूरथला स्थित गांव खोजोवाल में और अमृतसर में विभाग ने दबिश दी है। सूत्रों से पता चला है कि इन पर धर्म परिवर्तन के आरोप लगते रहे हैं। इसके लिए काफी पैसा आने की सूचना मिली थी। इस पर ही जांच चल रही है।
विज्ञापन


ईडी भी कर सकती है जांच
आयकर विभाग को जांच के दौरान अगर कुछ गड़बड़ी मिलती है और विदेशों से पैसा आने के बारे में पता चलता है तो जल्द ही ईडी भी इस मामले में जांच कर सकती है। सूत्रों से पता चला है कि धर्म परिवर्तन के लिए विदेश में बैठे लोगों द्वारा फंडिंग की जाती है। पैसे का लालच देकर गरीब लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें