जीरकपुर। 70 पेटी शराब सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर बलटाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान संजीव कुमार निवासी गांव दबला जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश और सुनील कुमार निवासी गांव बग्गड़ जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। बलटाना चौकी इंचार्ज जश्नप्रीत ने बताया कि वह पुलिस के साथ ट्रिब्यून कॉलोनी के नजदीक मौजूद थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक हिमाचल नंबर की गाड़ी चंडीगढ़ से शराब बलटाना की तरफ लेकर आ रही है। उन्होंने हरमिलाप नगर फाटक के नजदीक नाकाबंदी कर गाड़ी से 70 पेटी शराब बरामद की। आरोपियों के पास कोई परमिट और लाइसेंस मौजूद नहीं था।