मोहाली। जिले की उभरती हुई फेंसिंग खिलाड़ी मायरा ने अपनी खेल उपलब्धियों से शहर का नाम रोशन किया है। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में मायरा को उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। फेज-6 स्थित शहीद मेजर हरमिंदरपाल सिंह गवर्नमेंट कॉलेज में आयोजित इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि स्वतंत्रता सेनानी कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत थे। उन्होंने मायरा को उनकी मेहनत और खेलों में हासिल मुकाम के लिए प्रशस्ति पत्र और सम्मान प्रदान किया। मायरा ने इस उपलब्धि के लिए अपने कोच पंकज सिंगला को धन्यवाद किया है।