फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट रोड पर धरना: मोहाली में युवक की हत्या, गुस्साए गांव वालों ने सड़क पर लगाया धरना, लगा लंबा जाम

Thu, 14 Nov 2024 03:58 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

मोहाली में गांव के लोग धरने पर बैठ गए हैं। बीते रोज गांव कुंभड़ा में दो गुटों के बीच लड़ाई में एक नाबालिग की मौत हो गई थी। गुस्साए गांव वालों ने एयरपोर्ट रोड पर धरना दिया है। 
विज्ञापन
एयरपोर्ट रोड पर धरने पर बैठे गांव के लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के गांव कुंभडा में बुधवार देर रात नाबालिगों के दो गुटों में झगड़ा हुआ था। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनमें से एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दमन के तौर पर हुई है। वहीं दूसरा युवक दलप्रीत घायल हुआ है। वहीं गुस्साए गांव के लोगों ने वीरवार को सड़क पर उतर कर धरना लगा दिया। मारे गए नाबालिग के परिजन और गांव के लोग चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड पर धरने पर बैठे हुए हैं। इस वजह से पिछले कई घंटे से एयरपोर्ट रोड पर जाम लगा हुआ है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को झगड़ा साढ़े 6 से 7 बजे के बीच हुआ है। गांव का युवक दमन और उसका साथी दिलप्रीत दोनों मोटरसाइकिल पर थे। उनकी सामने से आ रहे एक प्रवासी से टक्कर हो गई। इस बात को लेकर दोनों में बहसबाजी हो गई। पहले दोनों वहां से चले गए लेकिन इसके बाद प्रवासी युवक ने अपने दोस्त मौके पर बुला लिए और आपस में भिड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें दिखाई दे रहा है कि हमलावर 5-6 थे, जिन्होंने पहले दोनों युवकों से बात की और इसके बाद एक युवक ने अचानक दोनों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल होने के बाद दोनों युवक जमीन पर गिर गए। सड़क पर घायलों का खून बिखरा पड़ा था। हमलावर दोनों को घायल करने के बाद वहां से फरार हो गए। सभी की उम्र 18 साल से कम है। गांव वालों का कहना है कि दमन की मौत हो चुकी है, जबकि दिलप्रीत गंभीर घायल है, जो कि एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें