फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जास्तना कलां में बंद शराब फैक्टरी के सिक्योरिटी गार्ड का तेजधार हथियारों से कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। गांव जात्सना कलां में 6-7 वर्षों से बंद पड़ी शराब बनाने वाली एक फैक्ट्री के 39 साल के सिक्योरिटी गार्ड का तेजधार हथियारों से कत्ल कर लुटेरे वहां से लाखों रुपये का कीमती सामान चुराकर फरार हो गए। सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी के बाद फैक्ट्री के कमरे में ही रहता था। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट के इरादे से कत्ल का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी लालड़ू हरनेक सिंह ने बताया कि मृतक विजय प्रजापत (39) पुत्र शिवानंदन प्रजापत वासी गांव समरा, जिला औरंगाबाद, बिहार पिछले करीब 7 महीने से ग्रुप ऑफ सिक्योरिटीज नामक सिक्योरिटी एजेंसी में कार्यरत था। वह जात्सना कलां में बीते कई साल से बंद पड़ी शराब बनाने वाली फैक्ट्री हिमालयन ब्रेवरीज प्राइवेट लिमिटेड में ड्यूटी करता था। उसकी शाम 7:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक ड्यूटी थी। कत्ल की वारदात का पता सोमवार सुबह ड्यूटी बदलने के समय पर चला, जब दूसरा गार्ड गुरविंदर सिंह फैक्ट्री पहुंचा तो उसने मुख्य गेट का दरवाजा खुला देखा। जब वह फैक्टरी के अंदर दाखिल हुआ तो वहां से कई मोटर चोरी हुई नजर आ रही थीं। कमरे में एक ओर सिक्योरिटी गार्ड का खून से लथपथ शव पड़ा था और कमरे का सामान भी बिखरा हुआ था।
एक से ज्यादा हो सकते हैं कातिल : पुलिस
गार्ड गुरविंदर सिंह ने तुरंत कत्ल की सूचना सबसे पहले फैक्ट्री के महाप्रबंधक को दी और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे का पता चलने पर डीएसपी डेराबस्सी गुरबख्श सिंह और एसएचओ लालड़ू हरनेक सिंह मौके पर पहुंचे। एसएचओ ने बताया कि विजय के मुंह, सिर व गर्दन पर तेजधार हथियार के कई घाव आए हैं। कातिल एक से ज्यादा हो सकते हैं। इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट्स व डॉग स्कवॉड टीम भी बुलाई गई। थाना प्रभारी ने बताया कि फैक्ट्री से मोटरों सहित कुछ सामान भी चोरी हुआ है, जिसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

बिहार में रहते हैं पत्नी और बच्चे
विजय के भाई ने विनय प्रजापत ने बताया कि विजय अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन बच्चे छोड़ गया है जो बिहार में ही रहते हैं। विनय के बयान पर पुलिस ने आईपीसी 460 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल डेराबस्सी के मार्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें