फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नगर निगम की लापरवाही, सीवर का गंदा पानी सड़कों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। स्मार्ट सिटी और स्वच्छता के दावों के बीच मोहाली नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के पॉश फेज-5 में नगर निगम कर्मचारियों ने सीवरेज का गंदा पानी वाहन से निकालकर सीधे सड़कों और गलियों में फेंका गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय निवासियों में भारी नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि बारिश के पानी की निकासी के लिए बनी गलियों को ही सीवरेज के गंदे पानी का ठिकाना बना दिया गया है। इससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। इसके कारण स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ गए हैं। वायरल वीडियो ने नगर निगम के स्वच्छता प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। इसने प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें