फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्रवाई, फेज-6 और मोहाली गांव में चला अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम मोहाली ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फेज-6 और मोहाली गांव में कार्रवाई की। इस दाैरान नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अभियान के तहत नगर निगम की टीम गुरु नानक मार्केट, फेज-1 में पहुंची। वहां सरकारी जमीन पर बनी तीन दुकानों को तोड़ने की तैयारी की गई। निगम अधिकारियों का कहना था कि ये दुकानें सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई है। इस संबंध में नोटिस जारी किए जा चुके हैं। टीम के पहुंचते ही संबंधित दुकानदारों ने विरोध जताया और दावा किया कि उनकी दुकानें काफी पुरानी हैं। दुकानदारों ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी जानबूझकर सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं किया है। अगर कोई विवाद है तो उसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाए। नगर निगम आयुक्त ने दुकानदारों से कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा, लेकिन सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आयुक्त ने बताया कि संबंधित दुकानों को लेकर गमाडा सर्वे करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें