मोहाली। नगर निगम ने शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कों के किनारे लगे विज्ञापन बोर्ड और बैनर हटा दिए। इस दौरान नगर निगम ने सेक्टर 78, 79, 80, इंडस्ट्रियल एरिया, फेज 7 के अंबावाला चौक, सेक्टर 71 समेत अन्य जगहों से बड़ी संख्या में बोर्ड हटाए गए। नगर निगम की कार्रवाई का नेतृत्व सहायक आयुक्त रंजीव कुमार ने किया। नगर निगम सुपरिंटेंडेंट अवतार सिंह कलसियां ने बताया कि निगम कमिश्नर डॉ. नवजोत कौर के आदेश पर शहर में अवैध रूप से लगे बोर्ड और बैनर हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान करीब ढाई सौ ऐसे बोर्ड हटाए हैं और यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।