फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए मुस्तैद नगर निगम, फेज-6 रैन बसेरा चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कड़ाके की ठंड के बीच शहर में बेघर और जरूरतमंद लोगों की हालत चिंता का विषय बनी हुई है। हाल के दिनों में कई लोगों को सड़कों पर ठिठुरते देखा गया, जिससे नागरिक और प्रशासन दोनों के सामने उनकी सुरक्षा और संरक्षण का सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

फेज-6 में संचालित नाइट शेल्टर 42 लोगों की क्षमता के साथ चल रहा है। इसमें तीन हवादार हॉल, अटैच बाथरूम, बिस्तर, रजाइयां और कंबल की व्यवस्था है। इसके बावजूद शहर में रहने वाले बेघर लोगों की संख्या इस क्षमता से कहीं अधिक बताई जा रही है, जिससे सभी को शेल्टर में जगह मिल पाना चुनौतीपूर्ण है।

भोजन की व्यवस्था नजदीकी गुरुद्वारों और मंदिरों के सहयोग से की जा रही है, लेकिन लगातार बढ़ती ठंड और शेल्टर की सीमित क्षमता के कारण कई जरूरतमंद लोग शेष रह जाते हैं। नगर निगम ने उपायुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि फील्ड स्टाफ के माध्यम से बेघर लोगों की पहचान कर उन्हें शेल्टर तक पहुंचाया जाए। सुपरवाइजर से 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है और नागरिकों को भी बेघर लोगों की सूचना देने के लिए नगर निगम हेल्पलाइन उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें