फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नगर निगम ने प्रापर्टी टैक्स से कमाए 48 करोड़, लक्ष्य किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी सिटी मोहाली में इस साल लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स भरने में खूब दिलचस्पी दिखाई है। निगम ने इस साल प्रॉपर्टी टैक्स के लिए 40 करोड़ रुपये का लक्ष्य पार कर 31 मार्च 2025 तक करीब 48 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इस बार बजट में नगर निगम ने प्रापर्टी टैक्स के लिए 55 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

इस साल उम्मीद जताई जा रही है कि नगर निगम को 60 करोड़ से ज्यादा टैक्स वसूल होगा। मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि इस साल मोहाली नगर निगम ने संपत्ति कर वसूलने का प्रयास किया। इसके परिणामस्वरूप उम्मीद से करीब आठ करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि नए वित्तीय वर्ष में नगर निगम ने 55 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है, उम्मीद है कि निगम 60 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वसूलने में सफल रहेगा।






इस तरह वसूला टैक्स
वित्तीय वर्ष 2023-24 में नगर निगम ने 35 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 37 करोड़, साल 2022-23 में 22 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले करीब 33 करोड़ रुपये और कोविड के दौरान 2021-22 में टैक्स प्रभावित हुआ था। उस समय निगम सिर्फ 28 करोड़ के मुकाबले 24 करोड़ रुपये ही एकत्र कर सका था।
विज्ञापन



कई विभाग दबाकर बैठे हैं टैक्स
कई सरकारी विभाग अभी भी नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स दबाकर बैठे हैं। इसमें मुख्य विभाग गमाडा है। उस पर नगर निगम का सबसे ज्यादा बकाया है, वहीं पुलिस के क्राइम ब्रांच, कमांडो कांप्लेक्स, पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट समेत कई विभाग शामिल हैं। उनकी देनदारी लाखों में है। इसके अलावा कुछ नामी कंपनियों और भवनों के भी टैक्स बकाया हैंं, जिन्होंने अभी तक नहीं भरा है। अगर यह टैक्स भी जमा हो जाता तो निगम को फायदा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें