फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: करोड़ों का बस स्टैंड बदहाल, हाईकोर्ट में सुनवाई 2 सितंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार मोहाली बस स्टैंड बदहाली का शिकार है। इस मामले की अगली सुनवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में 2 सितंबर को होगी। निर्माण के करीब एक दशक बाद भी बस स्टैंड की कई प्रमुख सुविधाएं अधूरी हैं। बेसमेंट में पानी जमा है, सड़कें खराब हैं और बिजली आपूर्ति भी अनियमित है। नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने सोमवार को बस स्टैंड का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि परियोजना के मॉडल में डबल सड़कें, दुकानें, कार्यालय, पार्किंग और हेलिपैड जैसी सुविधाएं प्रस्तावित थीं। इनमें से कई काम अब तक पूरे नहीं हो पाए हैं। बेदी ने टूटी सड़कों, निचली बेसमेंट में पानी और अनियमित बिजली आपूर्ति पर चिंता जताई। उन्होंने सरकार और गमाडा से परियोजना को जल्द पूरा करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें