फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पटियाला-जीरकपुर हाईवे पर कीचड़ की कीचड़, आवागमन में हो रही दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला जीरकपुर हाईवे पर होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल नाभा को जाने वाली रोड के मोड़ पर एक गड्ढा बना हुआ है। यह कई तरह की दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहा है। इस रास्ते से बड़े और छोटे वाहन गुजरते रहते हैं, जो कभी भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। करीब एक हफ्ता पहले यहां सीवर लाइन डाली गई थी, इसके बाद इस गड्ढे में मिट्टी डाल दी गई।
विज्ञापन

वर्तमान में थोड़ी सी बारिश होते ही यहां कीचड़ ही कीचड़ हो जाता है। यह किसी भी छोटे-बड़े वाहन के लिए खतरा हो सकती है। यहां से गुजरने वाले गांव नाभा के निवासियों लखविंदर सिंह, सोहन सिंह, मनदीप कौर ने बताया कि एक तो यह सड़क पहले से खराब थी, दूसरी करीब 10 दिन पहले इस सड़क को खोदकर पाइप डाला गया। अब लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। यहां दो दिन से एक मरा कुत्ता पड़ा है, जिसकी बदबू से लोगों का यहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। यहां कोई भी रिफ्लेक्टर टेप अथवा चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगा है। इससे वाहन चालकों को खतरे का आभास हो सके।

जहां सीवर की पाइप डाली गई थी, वहां पर मिट्टी डाल दी गई है। यह मिट्टी जो अब कीचड़ बनी हुई है। अब यह मिट्टी कुछ सूखने लगी तो फिर से बारिश हो गई और मिट्टी और ज्यादा गीली हो गई। इसके सूखने के बाद तुरंत यहां पर इंटरलॉक टाइल्स लगा दी जाएगी और इसे ठीक करवा दिया जाएगा। - जसबीर सिंह, जेई, सीवरेज विभाग जीरकपुर
विज्ञापन


आज छुट्टी होने के कारण कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं है। कुत्ते की लाश को उठाने का काम आज ही करवाने की कोशिश करूंगा। अगर आज ना हो पाया तो कल बुधवार को सुबह ही सबसे पहले इसको उठवा दिया जाएगा। - मनोज कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें