फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मुबारकपुर रेलवे अंडरपास में भरा पानी,लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। मुबारकपुर रेलवे अंडरपास में बरसात का पानी जमा होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले हुई बारिश के कारण अंडरपास में पानी भर गया है। इससे यहां से गुजरना बेहद खतरनाक बन गया है। यह अंडरपास खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या के बारे में कई बार प्रशासन को शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया। उनके मुताबिक, पानी की निकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण हर साल बारिश के मौसम में यही परेशानी खड़ी हो जाती है। गांववासियों समेत इस रास्ते पर रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की अपील की है, ताकि उन्हें इस मुसीबत से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें