फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: विधायक जी! आपके दफ्तर की सड़क के मैनहोल के ढक्कन फिर टूट गए हैं, जरा गौर फरमाइए

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। वार्ड नंबर-19 से हलका विधायक के कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर मैनहोल के ढक्कन बार बार टूटने से लोगों के लिए परेशानी हो रही है। कई बार मरम्मत और लोहे से बने कवर के बाद यहां सीमेंट कवर भी काम नहीं आया। उन्होंने विधायक से इसे ठीक करवाने की मांग की। पिछली बार नगर परिषद की ओर से यहां कंक्रीट स्लैब डालकर इसे ऊपर से बंद कर दिया गया था जो कुछ ही दिनों में दोबारा टूट गया। आक्रोशित लोगों ने मैनहोल ढक्कन की गुणवत्ता की जांच की मांग की थी। इस पर परिषद के अधिकारियों ने दावा किया कि पिछले ठेकेदार को हटाकर पूरे शहर में बेहतर क्वालिटी के कवर लगाए जा रहे हैं। वहीं जो ढक्कन बार बार टूट रहे हैं, वहां से रोज भारी वाहन और स्कूल बसें निकलती हैं इसलिए उन स्थानों पर सीमेंट से बनी स्लैब रखी जा रही है।
विज्ञापन

अनाज मंडी से हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर मैनहोल पर रखा भारी सीमेंट स्लैब का ढक्कन फिर टूटने के बाद से लोग आक्रोशित हैं। लोगों ने मामला हलका विधायक के ध्यान में लाया गया जिन्होंने इसकी मरम्मत की जिम्मेदारी बलजीत चंद शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष डेराबस्सी को दी गई। उन्होंने मौके पर मौजूद रहकर मरम्मत करवाई। बलजीत शर्मा ने कहा कि इन मैनहोलों की मरम्मत के लिए नगर परिषद द्वारा लाखों रुपये का ठेका दिया जाता है, पिछली सरकारों के शासनकाल में इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया गया। यदि शहर में किसी भी स्थान पर कोई टूटा हुआ ढक्कन है, जिससे दुर्घटना होने का डर है तो इसकी जानकारी दें। उसे प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें