फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मंदिर से लौट रही महिला से बाइक सवारों ने झपटी सोने की बालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। गांव बांसैपुर और तीड़ा के बीच मंदिर से लौट रही एक महिला से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की बालियां झपट लीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग गए। यह घटना रविवार सुबह करीब नौ बजे हुई। बांसैपुर निवासी गुरपाल कौर एक अन्य महिला के साथ तीड़ा स्थित मंदिर से अपने गांव लौट रही थीं। जैसे ही वे बांसैपुर-तीड़ा सड़क के बीच पहुंची, पीछे से आए दो युवकों ने उन्हें निशाना बनाया।
विज्ञापन

बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अचानक गुरपाल कौर के कान पर झपट्टा मारकर सोने की बालियां उतार लीं। अचानक हुई इस वारदात से महिला घबरा गईं। जब तक वह शोर मचातीं, आरोपी मौके से भाग चुके थे। पीड़िता ने राहगीर की मदद से अपने परिवार को सूचना दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना मुल्लांपुर में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें