मोहाली। सोहाना में 14 अक्तूबर को हुए सड़क हादसे में घायल 26 वर्षीय बाइक सवार रोहन कुमार की पांच दिन बाद 19 अक्तूबर को इलाज के दौरान मौत हो गई। रोहन खरड़ के सब डिवीजन अस्पताल में फार्मासिस्ट था। शिकायत के अनुसार, 14 अक्तूबर 2026 को पंजाब नंबर की किआ कार के चालक ने लापरवाही से उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रोहन को पहले पीजीआई चंडीगढ़ और फिर मोहाली के एमवाई अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई दिन के उपचार के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। सोहाना थाना पुलिस ने 20 अक्तूबर 2026 को अज्ञात कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।