खरड़। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-2 के पास स्टार सिटी पार्किंग से विद्यार्थी का मोटरसाइकिल चोरी हो गया। पुलिस को दी शिकायत में तुषार पुत्र फूल कुमार, निवासी झज्जर, हरियाणा, हाल निवासी मॉडर्न वैली, खरड़ खानपुर ने बताया कि वह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। 21 सितंबर को उसने पिता का मोटरसाइकिल नंबर एचआर-77-बी-0899 पार्किंग में खड़ा किया था। करीब 3 बजे लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद