फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, चालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां /बनूड़ । बीती रात बनूड़ से तेपला जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े ट्रक से मोटरसाइकिल टकराने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव गुरकीरत सिंह (19) निवासी शंभू कलां पटेल कॉलेज राजपुरा में बीए भाग द्वितीय का छात्र है। मोटरसाइकिल चालक बनूड़ से तेपला की ओर जा रहा था। जब वह चंगेरा गांव में बस स्टैंड के सामने पहुंचे तो अचानक सामने से आ रहे वाहन की तेज लाइट के कारण उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों ने उठाकर राजपुरा सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर मौजूद जसवीर सिंह खलौर, जंग सिंह चंगेरा, हैप्पी गुरना खेड़ी, परमजीत सिंह बासमा, जसपाल सिंह नंदगढ़, हरदीप सिंह बूटा सिंह वाला, मेजर सिंह गुरना, दलजीत सिंह बिल्लू मोही ने कहा कि बनूड़ से तेपला राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोदामों की भरमार है। उन्होंने कहा कि इन गोदामों में सामान लेकर आने वाले वाहन चालकों के वाहन अक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े रहते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इन वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें