फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ड्यूटी से लौट रहे सिक्योरिटी गार्ड को मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना स्थित ट्रिब्यून कॉलोनी के सामने हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान राकेश कुमार (33) वासी बलटाना के रूप में हुई है। पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के भाई उमेश सिंह ने बताया कि वह पंचकूला में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है और उसका भाई मृतक राकेश भी उसके साथ ही नौकरी करता था। शाम को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह दोनों अपनी-अपनी साइकिल पर घर आ रहे थे। जैसे ही वह ट्रिब्यून कॉलोनी के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक मोटरसाइकिल ने उसके भाई की साइकिल को टक्कर मार ही। इस कारण वह सड़क पर गिर गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। राहगीरों की मदद से राकेश को सेक्टर-6 पंचकूला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें