फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रात को संरक्षित पशु से टकराई मोटरसाइकिल, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर में घूमने वाले संरक्षित पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। यह पशु सड़कों पर बैठे रहते हैं और इनके साथ हुए हादसों से कई घर उजड़ गए हैं। इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। शनिवार की रात भी बरवाला रोड पर बैठे संरक्षित पशु से एक मोटरसाइकिल टकरा गई और इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद राहगीर सतविंदर सिंह ने उसको डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, घायल व्यक्ति का नाम पता नहीं चल पाया है। ब्रह्मपुरा निवासी सतविंदर सिंह ने बताया कि सड़कों पर जगह-जगह संरक्षित पशु घूम रहे हैं। ये पशु तहसील रोड और टेलीफोन एक्सचेंज रोड के सामने, ईसापुर जाने वाली रोड, बरवाला रोड, गवर्नमेंट कॉलेज रोड, गुलाबगढ़ रोड, हैबतपुर रोड, मुबारकपुर रोड, त्रिवेदी कैंप रोड सहित गांव की हर गली में घूमते पाए जाते हैं। यह पशु नगर परिषद कार्यालय के बाहर कूड़े के ढेर के सामने भी नजर आते हैं। इसके बावजूद इन्हें पकड़ने के लिए कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। प्रशासन ने इन बेसहारा पशुओं के लिए डेराबस्सी तहसील परिसर के सामने एक कैटल पाउंड (बाड़ा) बनाया था, वह जगह भी इन पशुओं से छीन ली गई। वहीं, डेराबस्सी नगर परिषद करीब पांच लाख रुपये प्रति माह लालड़ू में स्थित गोशाला को दे रही है, लेकिन वहां पशुओं की संख्या अधिक होने के कारण इन्हें वहां नहीं भेजा जा सकता। नगर परिषद की ओर से लाखों रुपये खर्च कर बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए वाहन खरीदा गया था, जो किसी काम का नहीं है। क्षेत्र के लोगों ने पंजाब सरकार से इस ओर ध्यान देकर बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें