फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बुला रही है कहकर साथ ले गया, 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म में आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्लांपुर (नयागांव)। एक 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बाबूराम (35) निवासी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया है। पुलिस ने उसे मंगलवार को अदालत में पेेश कर दो दिन के रिमांड पर ले लिया है। वहीं, बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर से बाहर दवाई लेने गई थी। तभी उसके पड़ोस में रहने वाले बाबूराम ने उसकी 11 साल की बच्ची को कहां कि उसकी मां उसको बुला रही है। यह कहकर वह मेरी बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ नजदीक ही नहर के किनारे ले गया। यहां पर उसने मेरी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि बच्ची बहुत ज्यादा डरी सहमी हुई है और उसे जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया है। यहां पर उसका मेडिकल करवाया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि इस वारदात में कहीं उसके साथ अन्य सहयोगी तो नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें