फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लालड़ू हाईवे पर कार की टक्कर से मां-बेटा गंभीर, चालक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। लालड़ू-अंबाला नेशनल हाईवे पर झरमड़ी बैरियर के पास एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक घायलों को एमएम अस्पताल छोड़कर भाग गया। घायल पिंकी के भाई राहुल ने बताया कि पिंकी अपने बेटे गगन के साथ अंबाला सामान लेने जा रही थी। झरमड़ी बैरियर के पास पीछे से आई होंडा सिटी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। टक्कर लगते ही मां-बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पिंकी के सिर पर गंभीर चोट लगी है और उनका दायां हाथ फ्रैक्चर हो गया है। गगन को भी शरीर पर कई चोटें आई हैं। परिवार ने फरार कार चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लालड़ू थाने के जांच अधिकारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिल चुकी है। घायलों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें