फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मां-बेटे से मारपीट, एक के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। यमुना एनक्लेव के आकाश टावर में एक बुजुर्ग महिला और उनके बेटे से मारपीट का मामला सामने आया है। ढकोली पुलिस ने महिला की शिकायत पर विजय दत्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पर बीएनएस की धारा 115(2), 126(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। 67 वर्षीय उषा गोयल ने बताया कि 26 अगस्त की रात उनके बेटे तरुण गोयल से विजय दत्ता ने मारपीट की। जब उषा गोयल बचाने आईं तो विजय दत्ता ने उन्हें भी घूंसा मारा। सोसाइटी के लोगों ने दोनों को बचाया। उषा गोयल ने आरोप लगाया कि विजय दत्ता की पत्नी पूजा दत्ता ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें