फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़-बलौंगी के फ्लाइओवर के पास हादसे में मां-बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। खरड़-बलौंगी फ्लाईओवर के पास एक कार ने स्कूटी सवार मां और बेटी को पीछे से टक्कर मार दी। घायलों की पहचान गांव चंदाे निवासी ममता और उसके बेटी तम्मना के रूप में हुई है। वह चंडीगढ़ सेक्टर-37 स्थित एक स्कूल में बेटी को छोड़ने के लिए जा रही थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर एकत्र हुए लोगों की मदद से दोनों घायल मां बेटी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। हादसे में घायल ममता ने बताया कि उसके पति को कैंसर है और उसका इलाज पीजीआई से चल रहा है। पति की तबीयत ठीक न होने के चलते वह अपनी बेटी को रोज स्कूल छोड़ने के लिए जाती है। बुधवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब वह बेटी तमन्ना को चंडीगढ़ स्कूल में अपनी स्कूटी पर छोड़ने के लिए जा रही थी। तो गांव दाऊं के पास फ्लाईओवर के पास पहुंची तब पीछे से एक कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह और बेटी वहीं मौके पर गिर गए। यह देख कार चालक ने कार रोकने की जगह वहां से फरार हो गया। हादसे संबंधी शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें