फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दुकान से 100 से ज्यादा मोबाइल और दो लाख की नकदी की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जीरकपुर। वीआईपी रोड पर स्थित मोबाइल शॉप से सोमवार की रात चोरों ने करीब 55 लाख के मोबाइल व दो लाख कैश पर हाथ साफ कर दिया। चोर 20 मिनट में चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए। दुकान मालिक हरदीप जिंदल ने बताया की वह रोजाना की तरफ रात करीब दस बजे दुकान अच्छी तरह बंद करके गए थे। सुबह जब उनके पिता सैर करने निकले तो उन्होंने देखा की दुकान का शटर ऊपर उठा हुआ है। ताला भी टूटा हुआ है। इसके बाद उन्होंने फोन कर मामले की जानकारी दी।
जब दुकान पर जाकर देखा तो अलग-अलग कंपनियों के 100 से ज्यादा मोबाइल गायब थे। गल्ले में पड़ा दो लाख का कैश भी गायब था। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। तीन चोर रात पौने चार बजे शटर को सरिए से ऊपर उठाकर अंदर घुसे थे। 20 मिनट में चोरी को अंजाम देकर भाग गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कब्जे में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। शक के आधार पर एक व्यक्ति को दुकानदारों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सिग्मा सिटी एक्सटेंशन से जेवर चोरी
लोहगढ़ क्षेत्र में सिग्मा सिटी एक्सटेंशन में एक घर से चोरों ने करीब चार तोले सोने और चांदी के गहने चोरी कर लिए हैं। घर के मालिक पुलकित पठानिया ने बताया की उसकी रात की शिफ्ट होती है। सोमवार सुबह उसकी मां सवा छह बजे घर से किसी काम के लिए गई थी। 7 बजे उसका भाई भी ड्यूटी चला गया था। इसके बाद ड्यूटी ऑफ करने के बाद जब वह दो बजे घर पहुंचा तो घर के मेन गेट का ताला टूटा था और घर का सामान बिखरा हुआ था। सोने-चांदी के गहनों के डिब्बे बैड पर खाली पड़े थे।
विज्ञापन

जब जांच की तो अलमारी में पड़ी एक सोने की नाक में डालने वाला झुमका, सोने का टिका, एक जेंट्स अंगूठी, एक लेडीज अंगूठी, चार सेट कान के झुमके, सोने का नोज पिन, एक चांदी की पायल और एक चांदी अंगूठी गायब थी। पुलकित पठानिया ने बताया की जब उन्होंने सीसीटीवी चेक किया तो दो व्यक्ति सुबह 11: 45 बजे घर में घुसे थे। उन्होंने बताया की चोरी की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें