खरड़। डेरा बाबा जग्गा जी प्रबंधक समिति घड़ुआं द्वारा डेरा बाबा जग्गा जी परिसर में दस्तार (पगड़ी) प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में घड़ुआं और आसपास के गांवों से 100 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दस्तार प्रशिक्षण कोच गुरप्रीत सिंह ने बच्चों को दस्तार बांधने की विधि की जानकारी देते हुए व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। प्रबंधक समिति की ओर से शिविर में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चे को पुरस्कार स्वरूप एक दस्तार और सिख इतिहास से संबंधित पुस्तकें भेंट की गईं। आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य बच्चों को सिख विरासत और संस्कृति से जोड़ना है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष स्वर्णजीत सिंह, उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष राजविंदर सिंह, गुरिंदर सिंह, परमजीत सिंह सहित बड़ी सं या में प्रशिक्षु और प्रबंधक समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।