फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मानसून सिर पर...सफाई अधूरी जलभराव का खतरा बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में 72 घंटे में मानसून की तेज बारिश शुरू होने की संभावना है। इससे पहले ही शहर में जलभराव का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। नगर निगम द्वारा 30 जून तक सड़कों, गलियों और जल निकासी प्रणाली की सफाई के दावे किए गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। अधिकांश इलाकों में यह काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

शहर के कई हिस्सों में नालियां और बरसाती पानी की निकासी के रास्ते मिट्टी, सूखे पत्तों और कचरे से भरे पड़े हैं। ऐसे में पहली तेज बारिश के साथ ही घरों, बेसमेंट और सड़कों पर पानी भरने की आशंका बढ़ गई है। पिछले साल भी भारी बारिश के दौरान शहर के कई हिस्सों में हालात बेकाबू हो गए थे। तब भी नगर निगम समय रहते जल निकासी प्रणाली की सफाई नहीं करा पाया था।
अब मानसून शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं, लोगों को फिर से वही हालात दोहराए जाने का डर सता रहा है। शहर के निवासी सुरेश कुमार और आशीष जैन ने चरण-दो में सफाई न होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी उन्हें काफी परेशानी हुई थी। नगर निगम की ओर से सफाई अभियान में देरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें