फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गमाडा के पूर्व इंजीनियर पहलवान पर दर्ज होगा मनी लॉंड्रिंग का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गमाडा के पूर्व चीफ इंजीनियर सुरिंदर पाल सिंह उर्फ पहलवान पर करोड़ों रुपये के घपले में विजिलेंस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के बाद अब ईडी मनी लॉंड्रिंग का मामला दर्ज करेगी। केवल पहलवान पर ही नहीं बल्कि उसकी पत्नी मंदीप कौर व कई कंपनियों के डायरेक्टर्स पर भी ईडी मामला दर्ज करेगी। इस संबंधी अदालत ने आदेश जारी कर दिए हैं। विजिलेंस के बाद ईडी ने पहलवान व उसकी पत्नी के खिलाफ मोहाली अदालत में केस दायर किया था। इस मामले की सुनवाई 19 जनवरी 2024 से शुरू होगी। पीएमएलए मोहाली की विशेष अदालत ने सभी को पेश होने के लिए समन जारी कर दिए हैं। ईडी की जांच में सामने आया था कि पूर्व चीफ इंजीनियर पहलवान ने अपनी पत्नी के नाम पर बनाई कंपनियों को करोड़ों रुपये के टेंडर अलॉट किए थे।
विज्ञापन


मोहाली की विशेष अदालत ने ईडी की शिकायत पर पहलवान, उसकी पत्नी मंदीप कौर, गुरमेश सिंह गिल, मोहित कुमार, एक्सेस एग्रो सीडज प्राइवेट लिमिटेड, अवार्ड एग्रो ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड, यूस्टर एग्रो ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड, अकमी क्रशर एंड बिल्डर्स, एक ओमकार बिल्डर्स एंड कॉन्ट्रेक्टर प्राइवेट लिमिटेड, गुरिंदर पाल सिंह उर्फ टिंकू व अमित गर्ग के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इनमें ज्यादातर कंपनियों में पहलवान की पत्नी मंदीप कौर डायरेक्टर है।

गमाडा में तैनाती के दौरान पहलवान ने 1030 करोड़ रुपये के 200 प्रोजेक्ट अलॉट किए

ईडी से इससे पहले विजिलेंस ब्यूरो ने पहलवान व अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार सहित अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान सामने आया कि गमाडा के डिविजनल इंजीनियर होते हुए पहलवान ने करीब 1030 करोड़ रुपये के 200 प्रोजेक्ट अलॉट किए थे। इनमें 230 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट सिर्फ एक कंपनी को अलॉट किए गए थे। यह कंपनी ओमकार बिल्डर्स एंड कॉन्ट्रेक्टर प्राइवेट लिमिटेड थी, जिसमें गुरमेश सिंह गिल डायरेक्टर था जो पहलवान का साझेदार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें