फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली के फेज-2 की हरअजीज कौर ने नीट में पाई 157वीं रैंक

Thu, 15 Jun 2023 02:21 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के फेज-2 की रहने वाली हरअजीज कौर ने नीट परीक्षा में ट्राइसिटी में पहली रैंक और देश में 157वीं रैंक हासिल की है। उसकी मां प्रभजीत कौर और पिता हरप्रीत सिंह बेटी की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

हरअजीज कौर की मां ने कहा कि उनकी बेटी का बचपन से ही पढ़ाई के प्रति बहुत लगाव रहा है। लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह इस मुकाम को हासिल करेंगी। उन्हें गर्व है कि अब लोग उन्हें हरअजीज की मां कहेंगे। इस बारे में हरअजीज कौर से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्होंने नीट की परीक्षा के लिए ग्यारहवीं कक्षा से ही तैयारी शुरू कर दी थी। मेहनत का फल मिलने से वह बहुत खुश हैं। आज की युवा पीढ़ी विदेश जाने के लिए तैयार रहती है, लेकिन वह पढ़-लिखकर देश की सेवा करेंगी, अभी यहीं योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें