मोहाली। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की 54वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट (लड़कियां) 2025-26 में मोहाली की युवा एथलीट जॉय बैदवान ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। अंडर-17 वर्ग में उन्होंने शॉटपुट और डिस्कस थ्रो दोनों स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
जॉय ने शॉटपुट स्पर्धा में 14.30 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर पहला स्वर्ण पदक जीता, जबकि डिस्कस थ्रो स्पर्धा में उन्होंने 35.22 मीटर का थ्रो फेंककर दूसरा गोल्ड मेडल हासिल किया। यह प्रतियोगिता 17 से 21 सितंबर तक एलएनसीपीई कर्यावत्तम तिरुवनंतपुरम केरल में आयोजित की गई। कोच मलकीयत ने जॉय की मेहनत की सराहना कर कहा कि उनकी कड़ी तैयारी और निरंतर अभ्यास ने ही यह शानदार परिणाम दिलाया।