फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: सेक्टर-82 पुल के नीचे युवक का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-82 स्थित पुल के नीचे मंगलवार सुबह एक युवक का शव लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान चंडीगढ़ निवासी आदित्य के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत था। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इन्कार करते हुए हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


सुबह वहां से गुजर रहे एक राहगीर की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिवार का आरोप है कि कुछ दिन पहले आदित्य का मोबाइल फोन चोरी हो गया था। उसने पुलिस को शिकायत दी थी और इलाके के दो-तीन युवकों के नाम भी बताए थे। परिजनों के अनुसार, शिकायत दर्ज होने के बाद नामजद युवक उनके घर पहुंचे थे। आदित्य के साथ उनका विवाद भी हुआ था। परिवार का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते आदित्य की हत्या की गई। वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पुल से लटका दिया गया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


पुलिस की जांच

सोहाना थाने के एसएचओ सिमरजीत सिंह शेरगिल ने मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शेरगिल ने यह भी बताया कि युवक नशे करने का आदी था। पुलिस ने मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की है। हत्या संबंधी कोई तथ्य अभी तक सामने नहीं आया है।
विज्ञापन




आगे की कार्रवाई

पुलिस परिजनों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। यह रिपोर्ट जांच में महत्वपूर्ण साबित होगी। पुलिस का कहना है कि सच्चाई सामने आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की मांग पर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें