फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार, 15 वाहन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 थाना पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 चोरी के दोपहिया वाहन और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी हवलदार हरप्रीत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर गुरप्रीत सिंह उर्फ बॉबी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल मिली। गुरप्रीत की निशानदेही पर हरशदीप उर्फ सुच्चा, अमनदीप सिंह उर्फ अमनजोत, अमन और लवकुश को भी पकड़ा गया। पुलिस उनसे जिले में हुई अन्य चोरी की वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है। बरामद वाहनों को उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें