फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मौत मामले में मोहाली ट्राइसिटी में टॉप पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना से होने वाली मौतों के मामले में मोहाली ट्राइसिटी में टॉप पर चल रहा है। बता दें कि जिले में अब तक 383 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि मंगलवार को किसी की जान नहीं गई है, लेकिन 36 लोग संक्रमित हुए हैं। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

डीसी ने लोगों से कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि महामारी पर नियंत्रण पाया जा सके।
जानकारी के मुताबिक जिले में 23 दिन के भीतर कोरोना से 18 लोगों की जान गई है। एक फरवरी को जिले में कोरोना से मौतों की संख्या 365 थी, जो अब 383 हो गई है। हालांकि अब कोरोना संक्रमण के मामले कम सामने आ रहे हैं, लेकिन लगातार हो रही मौतें लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जो कोरोना संक्रमित होते हैं, वह समय से अपना इलाज शुरू नहीं करवाते हैं। इस वजह से मौत होने के आंकड़े बढ़ रहे हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जिसे भी लगता है कि वह कोरोना महामारी से संक्रमित है उसे तुरंत अपनी जांच करवानी चाहिए। यदि कोई संक्रमित के संपर्क में आता है तो उसे भी जांच जरूर करवानी चाहिए। बता दें कि जिले में अब तक कोरोना के कुल 20024 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 19220 लोग तंदुरुस्त हुए हैं, जबकि 421 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा 383 लोगों की मौत हो चुकी है। जिक्रयोग है कि चंडीगढ़ में अभी तक करीब 350 लोगों की मौत हुई है और पंचकूला में कोरोना से हुई मौतों की संख्या 148 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें