फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: गमाडा की कार्यशैली पर सवाल, दस दिन से सफाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-88 में गमाडा के अधीन आने वाले पार्कों और क्षेत्र की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी नाराजगी है। वार्ड नंबर-41 की पार्षद गुरप्रीत कौर उभा ने आरोप लगाया है कि दस दिनों से शिकायतें करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन




पार्षद ने कहा कि पार्कों की देखरेख और सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पार्कों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और कई स्थान डंपिंग ग्राउंड जैसे बन चुके हैं। पूरे इलाके में सफाई व्यवस्था बेहद खराब है और सैनिटेशन प्रबंधन विफल साबित हो रहा है। इससे क्षेत्र की सुंदरता प्रभावित हो रही है और लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। गुरप्रीत कौर उभा ने आरोप लगाया कि गमाडा के हॉर्टिकल्चर विभाग के एसडीओ पंकज ने फोन तक नहीं उठाया। संबंधित अधिकारियों को लगातार शिकायतें दी जा रही हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।



प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

पार्षद ने गमाडा प्रशासन, स्थानीय प्रशासन और पंजाब सरकार से मांग की है। उन्होंने सेक्टर-88 के पार्कों और पूरे इलाके में तत्काल सफाई अभियान चलाने को कहा है। नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने जोर दिया कि क्षेत्रवासियों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें