मोहाली के फेज-10 के रिहायशी क्षेत्र में बनी एक कोठी के ऊपर मोबाइल कंपनी के टावर लगाने के विरुद्ध मंगलवार को इलाका वासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने रिहायशी क्षेत्र में लगाए जा रहे टावर पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। फेज-10 निवासी गुरमीत सिंह, दयाल सिंह, गुरप्रीत कौर, बलबीर कौर, बख्शीश सिंह और जस्सी ने कोठी नंबर 2282 के सामने नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कोठी मालिक स्वयं पटियाला में रह रहा है और उसने यह कोठी किराए पर दे रखी है। इसकी छत एक मोबाइल कंपनी टावर लगा रही है। प्रदर्शन के दौरान इन लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस टावर को लगाने से रोका जाए, वरना इसके खिलाफ उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।