फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद मिनटों में सुलझ गए 908 केस, हजारों को मिला इंसाफ

Mon, 14 Mar 2016 08:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
विज्ञापन
जिले में शनिवार को लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इसमें कई लंबित मामलों की सुनवाई हुई। इस दौरान लोगों को वर्षों बाद हाथों हाथ इंसाफ मिला। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-76 स्थित  जिला कोर्ट कांप्लेक्स, डेराबस्सी, खरड़ सहित एडसीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के दफ्तर में शनिवार को नेशनल लोक अदालत लगाईं गईं।
विज्ञापन


पंजाब कानूनी सेवा अथॉरिटी, चंडीगढ़  की ओर से राष्ट्रीय कानूनी सेवा अथॉरिटी के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों की उक्त अदालतों में  सिविल सूट और रेवेन्यू से संबंधित मुकदमों का निपटारा किया गया। अदालत में राजीनामे से 1076 मुकदमों की सुनवाई की गई। इसमें 908 मामलों को आपसी रजामंदी से निपटाया गया।

इसके अलावा 66377678 के अवार्ड पास किए गए। इस दौरान मोहाली की जिला कोर्ट कांप्लेक्स में तरनतारन सिंह बिंद्रा, एडिशनल जिला व सेशन जज और सिविल जज जूनियर डिवीजन बिसमन मान ने केसों की सुनवाई की।
विज्ञापन


सब डिविजन सेवा कानूनी सेवा कमेटी डेराबस्सी में रमनीत कौर, सिविल जज, जूनियर डिवीजन, सब डिविजन कमेटी खरड़ की लोक अदालत के लिए हरसिमरनजीत सिंह सिविल जज, सीनियर डिवीजन की बेंच का गठन किया गया। इसके अलावा जिला उपमंडल में एसडीएम तहसीलदार, नायब तहसीलदार के दफ्तरों में लोक अदालतें लगीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें