फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस और गर्मी फुल, 20 घंटे बिजली गुल

Mon, 11 Jul 2016 09:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
बिजली
विज्ञापन
करीब 20 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन खरड़ के कई इलाकों में बिजली गुल है। उमस भरी गर्मी के कारण हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बोर्ड के अधिकारी शनिवार रात से कुछ देर बाद लाइट आने का आश्वासन देकर उपभोक्ताओं दिलासा देते रहे, लेकिन रविवार देर शाम तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। यह कहना है खरड़ के गुरु अंगद देव नगर और अजीत एनक्लेव में रहने वालों का।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को शनिवार रात करीब सवा आठ बजे बिजली गुल होने से अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार रात करीब सवा आठ बजे बिजली जाने के करीब ढाई घंटे बाद कुछ क्षण के लिए आई, लेकिन कुछ देर बाद बिजली दोबारा चली गई। लोगों ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों और दफ्तरों में फोन भी किए, लेकिन बिजली कब आएगी इस बारे में किसी ने कुछ नहीं बताया।

काफी देर बाद लोगों को पता चला है कि उनके इलाके में जिस ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई की जाती है। वह फुंक गया है। बताया गया है कि खरड़ में जिस इलाके में ट्रांसफार्मर जला था वह मोहाली से सिर्फ पांच किलोमीटर की दूरी पर है, लेकिन 20 घंटेे बाद रविवार शाम को ट्रांसफार्मर खरड़ पहुंच पाया। लेकिन, रविवार शाम को नया ट्रांसफार्मर लगाया था। वह भी कुछ देर बाद फुंक गया। इसके बाद फिर से इलाके में अंधेरा पसर गया। इस संबंध में पावरकाम के अधिकारियों का कहना है कि अब फिर से ट्रांसफार्मर मंगवाया जाएगा। इसके बाद बिजली सप्लाई बहाल हो पाएगी।
विज्ञापन


मोबाइल ट्रांसफार्मर का करना चाहिए था प्रबंध
गुरु अंगद देव नगर वासी परमजीत कौर, रंधावा रोड़ वासी जगजीत सिंह और अजीत एनक्लेव वासी हरमिंदर सिंह ने बताया कि 20-20 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहने से लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। कालोनी के लोगों का कहना है कि बिजली बोर्ड को ऐसे हालात के लिए मोबाइल ट्रांसफार्मर का प्रबंध करना चाहिए था, लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें