फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच मुक्त होने पर मोहाली को मिला ओडीएफ प्लस-प्लस का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी सिटी को केंद्र सरकार की ओर से ओडीएफ प्लस-प्लस प्रमाण पत्र जारी किया गया है। खुले में शौच मुक्त होने के बाद किसी भी शहर को भारत सरकार के आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के जरिये ओडीएफ प्लस-प्लस प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। यह प्रमाण पत्र वीआईपी सिटी को इसके लिए निर्धारित 32 मापदंडों पर खरा उतरने के बाद दिया गया है।
विज्ञापन

भारत सरकार के आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय ने मोहाली शहर को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए ओडीएफ प्लस-प्लस प्रमाण पत्र जारी किया है। भारत सरकार द्वारा खुले में शौच मुक्त शहरों का सर्वे करने के लिए क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया नामक एजेंसी को नामित किया गया है। एजेंसी ने ओडीएफ प्लस प्लस श्रेणी के लिए 32 मापदंड निर्धारित किए हैं। जिन पर खरा उतरने के बाद मोहाली को प्लस-प्लस श्रेणी का प्रमाण पत्र हासिल हुआ है।
इस बारे में बात करते हुए मोहाली के निगम कमिश्नर डॉ. कमल गर्ग ने बताया कि ओडीएफ प्लस-प्लस प्रमाण पत्र के लिए सख्त प्रक्रिया से गुजरना होता है। जिसके लिए सरकार ने 32 मापदंड निर्धारित किए हैं। जिसमें शहर के सार्वजनिक शौचालयों के यूसर फ्रैंडली होने की शर्त सबसे अहम है। निगम कमिश्नर ने बताया कि वीआईपी सिटी के सार्वजनिक शौचालयों को दिव्यांगों और बच्चों की सुविधा के अनुकूल बनाया गया है। पानी की सप्लाई हर समय रहे इसका ध्यान रखा जाता है। शौचालयों के आसपास पेड़-पौधे लगाकर हरा-भरा वातावरण तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इलैक्ट्रॉनिक फीडबैक सिस्टम के जरिये वीआईपी सिटी के सार्वजनिक शौचालयों को यूजर फ्रैंडली बनाने का प्रयास किया गया है। डॉ. गर्ग ने निर्धारित मापदंडों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यूजर फ्रैंडली शौचालयों की शर्तों के साथ ही सेनेटरी वेंडिंग मशीनों और इंसिर्नेटर की सुविधा, कूड़ेदान, हैंड ड्रायर, साबुन की सुविधा, रोशनी की व्यवस्था भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में सीवरेज सिस्टम, एसटीपी, वाटर सर्विस की सफाई सहित शहर वासियों की ओर से शिकायत दर्ज करवाने के लिए टोल फ्री नंबर की सुविधा के लिए भी मापदंड निर्धारित हैं।
निगम कमिश्नर ने बताया कि वीआईपी सिटी के सभी सार्वजनिक शौचालयों की लोकेशन गूगल पर उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति किसी भी समय अपने नजदीकी सार्वजनिक शौचालय को गूगल पर सर्च कर सकता है। निगम कमिश्नर ने बताया कि सरकार की ओर से निर्धारित सभी मापदंडों के अनुसार सुविधा शहरवासियों को उपलब्ध करवाई जा रही है। जिनका औचक निरीक्षण भारत सरकार की ओर से नामित एजेंसी क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया की ओर से किया गया। सभी मापदंडों पर खरा उतरने के बाद मोहाली को ओडीएफ प्लस-प्लस का प्रमाण पत्र हासिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें