फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली का बढ़ा मान: 147 की रफ्तार से टीम इंडिया में शामिल हुए गुरनूर बराड़, कोच बोले- मेरा ट्रेनी बेहतर करेगा

Wed, 20 May 2026 09:06 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

मुक्तसर जिले में जन्मे युवा क्रिकेटर गुरनूर बराड़ का भारतीय टीम में चयन हुआ है। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन
गुरनुर बराड़ भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्राइसिटी का एक सितारा टीम इंडिया में चमकने के लिए तैयार है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाली वनडे सीरीज और टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के युवा क्रिकेटर गुरनूर बराड़ को जगह दी है। 
विज्ञापन


उनके चयन से परिवार में खुशी का माहाैल है। जैसे ही बेटे ने पिता को भारतीय टीम के चयन होने की जानकारी दी तो खुशी से उनके आंसू निकल गए। 

मोहाली से टीम इंडिया मेें खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी

गुरनूर बराड़ इस समय आईपीलएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेल रहे हैं। टेस्ट और वनडे के कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के बाद मोहाली से टीम इंडिया में खेलने वाले तीसरे क्रिकेटर होंगे। गरनूर ने इसी सत्र में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान 147 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था।

पुरुष चयन समिति की मंगलवार को गुवाहाटी में बैठक हुई जिसके बाद टीम की घोषणा की गई। आईपीएल के खत्म होने के बाद अफगानिस्तान और भारत के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 14 जून से धर्मशाला में खेला जाएगा। अगले साल वनडे विश्व कप होना है इसलिए तैयारी के लिहाज से सीरीज अहम होगी। टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है।

बेटे ने फोन पर दी जानकारी

गुरनूर के पिता सुखवीर बराड़ ने बेटे के भारतीय टीम में चयन पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उसकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए गुरनूर ने लगातार कठिन परिश्रम किया और आज उसी का फल उसे मिला है।

कोच बोले-बेहद प्रतिभाशाली है

गुरनूर बराड़ मोहाली के पास सेक्टर-125 में रहता है। उसके कोच वरिंदर ने बताया कि गुरनूर बीते सात वर्षों से सेक्टर-97 के लॉन्चिंग पैड क्रिकेट अकादमी में उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरनूर अत्यंत प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं और पंजाब के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक है। आने वाले समय में बेहतर करके दिखाएगा।
विज्ञापन

गुजरात टाइटंस ने 1.3 करोड़ रुपये में टीम में किया है शामिल

गुरनूर बराड़ घरेलू क्रिकेट में पंजाब और इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं। वह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और बाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं। वर्ष 2025 के इंडियन प्रीमियर लीग सत्र के लिए गुजरात टाइटंस ने उन्हें 1.30 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया। इससे पहले गुरनूर वर्ष 2019 में इंडियन प्रीमियर लीग की पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस के साथ नेट गेंदबाज के रूप में जुड़े थे। उन्होंने 14 दिसंबर 2022 को गोवा के खिलाफ पंजाब की ओर से अपना पेशेवर और लिस्ट-ए पदार्पण किया। इसके बाद 20 दिसंबर 2022 को रेलवे के विरुद्ध पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें