फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलियन हाई कमिश्नर मिलीं कृषि मंत्री से

Tue, 26 Jul 2016 10:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आस्ट्रेलियन हाई कमिश्नर हरिंद्र सिद्धू ने सोमवार को कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह से मुलाकात की। मीटिंग पंजाब मंडीकरण बोर्ड के कार्यालय में हुई। इस दौरान कृषि के साथ साथ प्रवासी भारतीयों और आस्ट्रेलिया में पढ़ने जा रहे पंजाबी विद्यार्थियों के मामलों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने बताया कि आस्ट्रेलिया और पंजाब कृषि के क्षेत्र में काफी समानता रखते हैं। उन्होंने बताया कि आस्ट्रेलियन हाई कमिश्नर हरिंद्र सिद्धू के साथ विशेष तौर पर कृषि मंडीकरण, बागवानी, फूड प्रोसेसिंग , डेयरी विकास, सिंचाई और कृषि से संबंधित सहायक व्यवसायों पर चर्चा की गई। जत्थेदार तोता सिंह ने बताया कि फूड प्रोसेसिंग, डेयरी तकनीक और कृषि मार्केटिंग के क्षेत्र में आस्ट्रेलिया और पंजाब एक-दूसरे को काफी सहयोग दे सकते हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास एनएस कलसी, प्रवासी भारतीय मामलों के प्रमुख सचिव संजय सिंह, सचिव कृषि विवेक प्रताप सिंह, प्रबंधकीय निदेशक, पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन काहन सिंह पन्नू, पंजाब  वेयर हाउस कारपोरेशन के एमडी सहित पंजाब मंडी बोर्ड के सीनियर अधिकारी मौजूद रहे।

आस्ट्रेलिया जाने वाले विद्यार्थियों को मिलें सुविधाएं
 कृषि मंत्री तोता सिंह जोकि प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री भी हैं ने आस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए जाने वाले पंजाब के विद्यार्थियों को पेश आ रहीं समस्याओं के बारे में आस्ट्रेलियन हाई कमिश्नर को जानकारी दी। साथ ही मांग रखी कि पंजाब के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए सुविधाएं मुहैया करवानी चाहिए।
विज्ञापन


तय समय में मिले विद्यार्थियों को वीजा
जत्थेदार तोता सिंह ने बताया कि जब पंजाब के विद्यार्थी आस्ट्रेलिया की किसी यूनिवर्सिटी में प्रवेश के बाद फीस भर देते हैं तो उनका वीजा 5-6 माह देरी से पहुंचता है। इस कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई के 6 माह बर्बाद हो जाते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन हाई कमिश्नर को इस मामले पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।

हाई कमिश्नर को पैतृक गांव आने का न्योता दिया
कृषि मंत्री ने इस बात का गर्व जताया कि हरेंद्र सिद्धू भारत में आस्ट्रेलिया की हाई कमिश्नर हैं। कृषि मंत्री ने कहा वह उनके क्षेत्र धर्मकोट की मूल नागरिक हैं। जत्थेदार तोता सिंह ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें अपने पैतृक गांव आने का न्योता दिया। आस्ट्रेलियन हाई कमिश्नर हरेंद्र सिद्धू ने प्रत्येक क्षेत्र में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें