फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: जिले को हरा भरा रखने के लिए दस लाख पौधे लगाएगा मोहाली प्रशासन, ग्रीन एरिया बढ़ाने की कवायद

Mon, 01 Aug 2022 04:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 115वें जन्मदिवस पर पंजाब के वन विभाग की ओर से सभी हलकों में हरियाली को बढ़ाने के लिए पेड़ लगाने का फैसला लिया गया है। इसके तहत प्रत्येक जिले में दस लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए एक दिन में 20 हजार पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
पौधरोपण - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली जिला प्रशासन और वन विभाग ने मिलकर जिले को हराभरा बनाने के लिए दस लाख से अधिक पौधे लगाने की मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के तहत प्रतिदिन 20 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे और यह पौधे केवल जंगलों में ही नहीं, बल्कि जंगलों से बाहर शहरी क्षेत्रों में लगाने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरी ओर, प्रशासन की ओर से निर्धारित किए गए इस लक्ष्य में समाजसेवी संस्थाएं भी अपना योगदान दे रही हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 115वें जन्मदिवस पर पंजाब के वन विभाग की ओर से सभी हलकों में हरियाली को बढ़ाने के लिए पेड़ लगाने का फैसला लिया गया है। इसके तहत प्रत्येक जिले में दस लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए एक दिन में 20 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसकी शुरूआत सेक्टर-68 से शुरू की जा चुकी है। दूसरी ओर, पौधे लगाने का मकसद जिले में हरियाली क्षेत्र को बढ़ाना है, क्योंकि जिस प्रकार उपजाऊ जमीनों में अर्बनाइजेशन हो रहा है और आने वाले दिनों में लोगों को सांस लेना मुश्किल हो जाएगा।

पौधों की देखरेख भी करेगा प्रशासन

जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन और वन विभाग की ओर से मिलकर चलाए जा रहे अभियान में केवल पौधे लगाने तक ही सीमित नहीं, बल्कि इन पौधों की देखरेख का काम भी प्रशासन की ओर से ही किया जाएगा। इसके लिए पूरी रणनीति बनाई जा चुकी है और समय-समय पर पौधे लगाने के बाद इन पर निगरानी रखी जाएगी। इस संबंधी डीसी अमित तलवार ने कहा कि जिले में दस लाख पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए पूरी रणनीति के साथ काम किया जाएगा। केवल पौधे लगाए ही नहीं जाएंगे, बल्कि उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी निभाई जाएगी।

स्कूल-कॉलेज में करते हैं पौधरोपण

बिजली विभाग में कार्यरत एडिशनल एसडीओ बृज मोहन जोशी प्रशासन की ओर से चलाई गई मुहिम में अपना योगदान दे रहे हैं, जो आजतक 500 से अधिक पौधे लगा चुके हैं और साथ ही इन पौधों की देखरेख भी कर रहे हैं। बृजमोहन ने बताया कि उन्होंने पौधरोपण अभियान की शुरूआत 2018 में की थी। उन्होंने कहा कि वह शुरू में पौधे तो लगाते रहे, लेकिन जब इसका परिणाम नहीं मिला तो उन्होंने अभियान में बदलाव किया। जबकि अब पौधरोपण वहीं किया जाता है, जहां पौधों की देखरेख सही तरीके से हो सके। इसलिए अब बृज मोहन जोशी स्कूल, कॉलेज के अलावा रिहायशी सोसायटी के लोगों के साथ मिलकर पौधे लगाते हैं, जिससे पौधों की देखरेख अच्छी तरह से हो सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें