फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सेक्टर-70 में जलभराव से राहत देगा आधुनिक स्टोरेज टैंक, निर्माण शुरू, पार्षद ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर 70 के एमआईजी (स्वतंत्र) क्षेत्र को अब बारिश के दौरान होने वाले जलभराव और घरों में पानी घुसने की पुरानी समस्या से जल्द ही निजात मिल जाएगी। नगर निगम 90 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक स्टोरेज टैंक का निर्माण कर रहा है। इसका जायजा रविवार को पार्षद सुखदेव सिंह पटवारी ने मौके पर जाकर लिया। पार्षद सुखदेव सिंह पटवारी ने साइट पर चल रहे खुदाई कार्य के प्रदर्शन की जानकारी ली और कहा कि यह प्रोजेक्ट एमआईजी (स्वतंत्र) क्षेत्र के निवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि टैंक का निर्माण आधुनिक तकनीक के अनुसार किया जा रहा है, जो बारिश के पानी को प्रभावी ढंग से निकालने में मदद करेगा और क्षेत्र को जलभराव की समस्या से पूरी तरह छुटकारा दिलाएगा। इस अवसर पर नगर निगम के एसडीओ जसप्रीत सिंह, एमआईजी इंडिपेंडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष बिपनजीत सिंह, महासचिव वधवा, ठेकेदार बहादुर सिंह, लवप्रीत सिंह मावी और नगर निगम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें