डेराबस्सी। पंजाब सरकार ने राज्य को नशा मुक्त और रंग-बिरंगा पंजाब बनाने के संकल्प के तहत नशे के खिलाफ एक व्यापक जंग छेड़ दी है। युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने बताया कि डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में 9.73 करोड़ रुपये की लागत से मॉडल खेल के मैदान बनाए जाएंगे। कहा कि नशा उन्मूलन और युवाओं में खेलों को बढ़ावा देने के पंजाब सरकार के प्रयासों को समुदाय से भारी उत्साह और समर्थन मिला है। इन मॉडल खेल के मैदानों का निर्माण जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है और सरकार का लक्ष्य एक साल के भीतर इस परियोजना को पूरा करना है।