फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कमेटी रोड पर मोबाइल की दुकान से लाखों के मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। बनूड़ के नगर काउंसिल रोड पर स्थित श्री साईं टेलीकॉम की दुकान में रविवार की रात चोरी हो गई। दुकान के शटर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के नए और पुराने फोन चोरी कर लिए गए।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार रणधीर सिंह ने बताया कि रविवार की रात वह अपनी दुकान बंदकर घर चला गया था। सुबह करीब 6 बजे उन्हें एक राहगीर का फोन आया कि उनकी दुकान खुली पड़ी है। वह तुरंत दुकान पर पहुंचा तो देखा कि चोरों ने शटर के ताले तोड़कर सभी नए, पुराने और रिपेयर किए गए फोन चुरा लिए थे। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। एएसआई जसविंदर पाल और जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें