फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोबाइल झपटमार एक युवक काबू, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। लैहली पुलिस ने एक मोबाइल झपटमार को काबू कर केस दर्ज किया है। उसके एक अन्य साथी की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह निवासी बुढ़नपुर, बनूड़ के तौर पर बताई है। हवलदार गुरपाल सिंह ने बताया कि नाहर काॅलोनी निवासी सलोनी पुत्री अरुण गिरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वो दोपहर को लैहली बाजार से सामान लेकर घर जा रही थी। तभी दो युवक पीछे से मोटरसाइकिल पर आए और उसके हाथ से मोबाइल झपटकर भागने लगे तो उसके हाथ में पीछे बैठे युवक की कमीज आ गई थी। लेकिन वह छूटकर भाग गए। इस कारण वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पुलिस पार्टी रेलवे फाटक पर मौजूद थी तो उन्हें झपटमार युवकों के बारे में रेलवे फाटक की ओर आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल पर जा रहे युवक गुरविंदर सिंह को काबू कर लिया है, उसके पीछे दूसरा झपटमार नहीं था। पुलिस ने आरोपी गुरविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे डेराबस्सी अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें