फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोबाइल की स्क्रीन काली हुई, चार दिन में खाते से निकल गए 3.84 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़ में इंश्योरेंस का काम करने वाले व्यक्ति के खाते से छह ट्रांजेक्शन से निकाली रकम, बैंक ने खाता फ्रीज किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
मोहाली। खरड़ की गुरु नानक कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के बैंक खाते से छह अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये 3,83,996 रुपये निकलने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, 18 अगस्त को अचानक उसके मोबाइल की स्क्रीन काली हो गई थी। इस दौरान फोन पर कॉल आ रही थीं, लेकिन वह उन्हें रिसीव नहीं कर पा रहा था। कुछ समय बाद मोबाइल दोबारा चलने लगा। छह दिन बाद जब उसने गूगल पे पर बैंक खाते का बैलेंस चेक किया तो खाते से लाखों रुपये गायब मिले। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 18 से 21 अगस्त के बीच छह बार ट्रांसफर हुई रकम पुलिस को दी शिकायत में फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव रसूलपुर के मूल निवासी और फिलहाल खरड़ की गुरु नानक कॉलोनी की गली नंबर-2 में रहने वाले जितेंद्र सिंह (43) ने बताया कि वह इन्श्योरेंस का काम करता है। उसका मोबाइल नंबर पंजाब एंड सिंध बैंक के खाते से लिंक था। पीड़ित के मुताबिक 24 अगस्त को उसने गूगल पे पर खाते का बैलेंस चेक किया तो करीब 3.84 लाख रुपये निकले हुए थे। इसके बाद वह तुरंत बैंक पहुंचा और खाते की ट्रांजेक्शन डिटेल निकलवाई। जांच में पता चला कि 18 से 21 अगस्त के बीच छह ट्रांजेक्शन के जरिये कुल 3,83,996 रुपये निकाले गए थे।जितेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने ये ट्रांजेक्शन नहीं किए और न ही उसे पता है कि रकम कहां ट्रांसफर हुई। मामले का पता चलते ही बैंक अधिकारियों ने उसका खाता फ्रीज कर दिया, ताकि खाते में बची रकम को सुरक्षित रखा जा सके। इसके बाद उसने 24 अगस्त को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर गुरसिमरवीर सिंह ने बताया की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस खाते से हुई ट्रांजेक्शन, संबंधित बैंक खातों और मोबाइल से जुड़ी गतिविधियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें